PNB FD Scheme : आजकल हर व्यक्ति अपनी मेहनत की जमा पूंजी को किसी ऐसी सुरक्षित जगह निवेश करने की सोचता है जहाँ उसका पैसा सुरक्षित रहे साथ ही उस पर अधिक ब्याज मिल सके। अगर आप भी अपनी कमाई को सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते है तो आप पीएनबी बैंक की फिक्स्ड डिपाजिट ( PNB Fixed Deposit ) में निवेश कर सकते है। ये भारत की एक भरोसेमंद बैंक है जो लाखो करोड़ो लोगो के भविष्य को सुरक्षित रखती है और उनके पैसो को अधिक रिटर्न के साथ वापस लौटा देती है।
पंजाब नेशनल बैंक भारत की एक भरोसेमंद बैंक है और इस बैंक की फिक्स्ड डिपाजिट ( PNB Fixed Deposit ) में निवेश करना हर कोई पसंद करता है। ये बैंक ग्राहकों के लिए तरह-तरह की एफडी स्कीम चला रही है जिसमे आप किसी भी अवधि को चुन कर अपना पैसा निवेश कर सकते है और अधिक ब्याज दर के साथ रिटर्न प्राप्त कर सकते है।
पीएनबी बैंक की सभी एफडी स्कीम ( PNB FD Scheme ) उन लोगो के लिए एक शानदार विकल्प है जो अपने पैसो को सुरक्षित जगह निवेश कर के उससे अधिक ब्याज दर का लाभ उठाना चाहता है। आइए जानते है इसकी एफडी के बारे में सभी जानकारी।
इस लेख के लास्ट में आपको महत्वपूर्ण लिंक्स प्रदान करेगें ताकि आपलोग सुविधापूर्वक इसी प्रकार के आर्टिकल्स को प्राप्त करके इनका लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।
Table of Contents
PNB FD Scheme – Overview
योजना का नाम | PNB FD Scheme |
लेख का नाम | सुरक्षित निवेश के लिए बेस्ट होंगी PNB FD, 5 लाख जमा पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न |
ब्याज दर | अवधि के हिसाब से मिलता |
कौन निवेश कर सकता है? | 18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी |
अवधि | 7-10 साल अवधि |
कर लाभ | FD में इनकम टैक्स में छूठ दी जाती है |
न्यूनतम एवं अधिकतम जमा राशि | न्यूनतम – 1000 रुपये अधिकतम निवेश – कोई लिमिट नहीं |
जोखिम प्रोफ़ाइल | कम जोखिम |
आवेदन प्रक्रिया | www.pnbindia.in |
PNB FD Scheme क्या है
फिक्स्ड डिपाजिट ( Fixed Deposit ) स्कीम तो आपको हर बैंक में मिल जाएगी और अक्सर लोग अपने पैसो को एफडी में निवेश करना ज्यादा पसंद करते है। लेकिन पीएनबी बैंक एक भरोसेमंद बैंक है जो अपने ग्राहकों के लिए कई प्रकार की एफडी स्कीम चला रही है। इस बैंक की एफडी ( FD ) में आपका पैसा एकदम सुरक्षित रहता है क्यूंकि ये एक सरकारी बैंक है, इसके अलावा एफडी में निवेश करना इसलिए फायदेमंद है क्यूंकि यहाँ आपको फिक्स्ड रिटर्न मिल जाता है।
ये बैंक ग्राहकों के लिए 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली एफडी स्कीम को चला रही है। आप अपनी इच्छानुसार किसी भी अवधि को चुन कर अपने पैसो को एफडी में निवेश कर सकते है और अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते है।
PNB FD Scheme में निवेश करने के फायदे
- पंजाब नेशनल बैंक की फिक्स्ड डिपाजिट ( PNB Fixed Deposit ) स्कीम में निवेश करने के कई फायदे है आइए जानते है इसके बारे में।
- पीएनबी ( PNB ) बैंक की फिक्स्ड डिपाजिट में आपका पैसा बिल्कुल सुरक्षित रहता है क्यूंकि ये एक सरकारी बैंक है।
- भले ही मार्केट में कितने भी उतार चढ़ाव आए आपको अपनी एफडी पर फिक्स्ड रिटर्न मिल जाता है।
- ये बैंक ग्राहकों के लिए 7 दिन से लेकर 10 साल अवधि वाली एफडी चला रही है।
- इस बैंक में एफडी पर आम नागरिक के मुकाबले वरिष्ठ नागरिक को 0.50 फीसदी का अधिक ब्याज दर का लाभ दिया जाता है।
- ये बैंक एफडी में निवेश करने वाले ग्राहकों को लोन की सुविधा भी देती है।
PNB FD Scheme होगी आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प
अगर आप भी अपने पैसो को फिक्स्ड डिपाजिट ( Fixed Deposit ) में निवेश करना चाहते है सुरक्षित बैंक की तलाश कर रहे है तो आपके लिए पंजाब नेशनल बैंक की एफडी स्कीम सबसे बेस्ट ऑप्शन होगी। ये बैंक ग्राहकों के लिए कई प्रकार की एफडी स्कीम चला रही है जिसमे आप बिना जोखिम के अपना पैसा निवेश कर सकते है।

इस बैंक की एफडी ( PNB Fixed Deposit ) स्कीम में आप कम से कम 1000 रुपये से निवेश कर सकते है और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती है। ये बैंक आम नागरिक को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3.50% से लेकर 6.50% का ब्याज दे रही है। वही वरिष्ठ नागरिक को 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी पर 4.00% से लेकर 7.30% का ब्याज दर दे रही है।
पीएनबी Fixed Deposit ब्याज दर 2025
अवधि | आम नागरिक | वरिष्ठ नागरिक |
7 Day to 14 Day | 3.50% | 4.00% |
46 Day to 90 Day | 4.50% | 5.00% |
180 Day to 270 Day | 6.25% | 6.75% |
300 Day | 7.05% | 7.55% |
1 Years | 6.80% | 7.30% |
2 Year to 3 Year | 7.00% | 7.50% |
1204 Day | 6.40% | 6.90% |
5 Years to 1894 Days | 6.50% | 7.30% |
1896 Days to 10 Years | 6.50% | 7.30% |
PNB FD के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पहचान पत्र : आधार कार्ड, पैन कार्ड
- पता प्रमाण पत्र : राशन कार्ड, पासपोर्ट
- अगर आप 50,000 रुपये से ज्यादा की एफडी करवाते है तो आपको पैन कार्ड अनिवार्य होगा।
- पीएनबी बैंक खाता
- पासपोर्ट साइज फोटो
PNB FD Scheme में खाता कैसे खोले
- अगर आप अपना पीएनबी FD खाता ऑनलाइन खोलना चाहते है तो आपको इसके लिए पीएनबी की नेटबैंकिंग या मोबाइल ऐप पर जाकर लॉगिन करना होगा।
- फिर आपको इसमें Fixed Deposit के ऑप्शन पर जाना होगा।
- अब आपको जमा राशि, अवधि और ब्याज के विकल्प को चुनना होगा।
- इसके बाद मोबाइल नंबर दलदार ओटीपी प्राप्त करे।
- फिर ओटीपी और कन्फर्मेशन के बाद FD बन जाएगी।
5 लाख रुपये की एफडी पर 3 साल में मिलेगा इतना ब्याज और रिटर्न : देखे गणना
आपने पीएनबी बैंक की फिक्स्ड डिपाजिट ( PNB Fixed Deposit ) स्कीम में अपना पैसा निवेश तो कर दिया है लेकिन आपको कैसे ब्याज और रिटर्न मिलेगा तो आइए जानते है इसकी गणना के आधार पर। मान लीजिए अगर आप पीएनबी एफडी में 5 साल की अवधि के लिए 5 लाख रुपये जमा करते है तो आपको इसमें 6.50 फीसदी की ब्याज दर का लाभ दिया जाएगा। जिसके हिसाब से आपको 5 साल में 1,90,210 रुपये का सिर्फ ब्याज मिलेगा जो मैच्योरिटी पर 6,90,210 रुपये का रिटर्न देकर जाएगी।
निष्कर्ष
पीएनबी बैंक भारत की एक भरोसेमंद बैंक है और ये अपने ग्राहकों के लिए कई फिक्स्ड डिपाजिट ( Fixed Deposit ) स्कीम को चला रही है। अगर आप बिना रिस्क के अपने पैसो को निवेश करना चाहते है तो आपके लिए PNB FD स्कीम सबसे बेहतर विकल्प होगी। ये स्कीम सभी लोगो के लिए एक परफेक्ट चॉइस है जो अपने भविष्य को सुरक्षित रखना चाहता है। एफडी से जुडी सभी जानकारी के लिए आप इस लेख को पढ़ सकते हो और अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हो।
इस आर्टिकल मे दी गई सभी जानकारी को लेकर अपने विचार व सुझाव अवश्य साझा करें ताकि आपके लिए इसी प्रकार के आर्टिकल को पेश किया जा सकें, एवं इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे जिससे कि वे लोग भी इस लेख का लाभ ले पायें।
Important Link
FAQ
PNB Fixed Deposit क्या है?
पीएनबी फिक्स्ड डिपॉजिट एक निवेश है जिसमें आप एक निश्चित अवधि के लिए बैंक में एक निश्चित राशि जमा करते हैं और उस पर गारंटीकृत ब्याज प्राप्त करते हैं।
PNB FD पर कितनी ब्याज दर मिलती है?
इसकी ब्याज दरें FD की अवधि पर निर्भर करती हैं। फिलहाल यह 3.50% से लेकर 7.00% तक होती है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% तक अतिरिक्त ब्याज मिलता है।
PNB FD की न्यूनतम और अधिकतम अवधि कितनी है?
न्यूनतम अवधि 7 दिन और अधिकतम अवधि 10 साल तक की हो सकती है।